
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 22 अप्रैल, 2025 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के अंतिम परिणाम घोषित किए हैं।
परीक्षा सांख्यिकी
• कुल अनुशंसित उम्मीदवार: 1,009 (725 पुरुष और 284 महिलाएँ)
• कुल रिक्तियाँ: 1,132
• श्रेणीवार चयन:
i. सामान्य: 335
ii. EWS: 109
iii. OBC: 318
iv. SC: 165
v. ST: 82
बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवार: 45
शक्ति दुबे ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल की है। वह प्रयागराज से हैं और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की पूर्व छात्रा हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय कैंपस जीवन के दौरान अपने अनुभवों, सार्वजनिक सेवा के संपर्क और नीतिगत बहसों में गहरी रुचि को देती हैं।
यूपीएससी सीएसई 2024 में शीर्ष 10 रैंक इस प्रकार हैं:
1. शक्ति दुबे
2. हर्षिता गोयल
3. डोंगरे अर्चित पराग
4. शाह मार्गी चिराग
5. आकाश गर्ग
6. कोमल पूनिया
7. आयुषी बंसल
8. राजकृष्ण झा
9.आदित्य विक्रम अग्रवाल
10.मयंक त्रिपाठी
सफल उम्मीदवारों की पूरी सूची यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट: यूपीएससी पर उपलब्ध है।